वीरभद्र चुनाव लड़ें, सीएम कौन बनेगा यह जनता तय करेगी : धूमल

punjabkesari.in Sunday, Mar 07, 2021 - 07:46 PM (IST)

ऊना (विशाल): वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ते हैं तो उनका स्वागत है लेकिन मुख्यमंत्री किसको बनाना, किसको नहीं बनाना यह जनता तय करेगी। उनके कई लोग प्रधानमंत्री बनने के चक्कर में घूम रहे हैं और यह मुख्यमंत्री बनने के चक्कर में हैं। यह बात ऊना जिला मुख्यालय पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कही। विधानसभा सत्र के दौरान हुए टकराव के सवाल पर उन्होंने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इंकार किया कि कुछ अंश के वीडियो सामने आए हैं, जबकि कई ऐसे वाकया भी होंगे जो अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। ऐसे में इस पर कोई भी टिप्पणी वह नहीं करेंगे।

धूमल ने कहा कि महंगाई केवल पैट्रोलियम पदार्थों के चलते है अन्यथा कांग्रेस के समय 11 फीसदी से अधिक रहने वाली महंगाई दर अब लगभग अढ़ाई फीसदी है। पैट्रोलियम पदार्थों के ज्यादा उत्पादन के बाद इनकी कीमत भी कम हो जाएंगी। इसको लेकर केंद्रीय पैट्रोलियम मंत्री लगातार कार्य कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के अभ्यास वर्ग शिविरों का संगठन को काफी लाभ मिलेगा। इससे पार्टी की दिशा तय होती है और कार्यकत्र्ताओं को पता चलता है कि क्या करना है और कैसे करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News