सुजानपुर में बिजली भी बनेगी और मानव परिंदे भी उड़ेंगे : धूमल

punjabkesari.in Monday, May 09, 2022 - 12:14 AM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि हम गप्पें नहीं मारते हैं। जो काम करने वाला होता है, उसे करते हैं और जो काम करने वाला नहीं होता, उसे इंकार कर देते हैं लेकिन झूठ नहीं बोलते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर-5 में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रविवार को सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर-5 के 100 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस को अलविदा करके भाजपा का दामन थाम लिया है। सुजानपुर शहर के वार्ड नंबर-5 में आयोजित कार्यक्रम में सभी लोगों ने भाजपा नेता प्रकाश सडियाल की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के समक्ष पार्टी का पटका पहना। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जो लोग आज पार्टी में शामिल हुए हैं उन्हें पता होना चाहिए कि वे उस पार्टी के सदस्य बने हैं जोकि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी के सबसे बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं। उन्होंने कहा कि विकास कौन करवाता है और कौन करवा रहा है, यह याद रखना है और नई पीढ़ी को भी इसके बारे में बताना होगा।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर में धौलासिद्ध प्रोजैक्ट का निर्माण हो रहा है और अब सुजानपुर में ही बिजली बनेगी। इसी तरह सुजानपुर में खोखाधारकों को पक्की दुकानें बनाकर दी हैं और सुजानपुर में पैराग्लाइडिंग का कार्य भी जल्द ही पूरा होगा और यहां मानव परिंदे उड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में विकास केंद्र की मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार में हो रहा है व इससे पहले भी भाजपा सरकारों में ही यहां विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में बिजली भी बनेगी और मानव परिंदे भी उड़ेंगे, जिसके चलते लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जंगलबैरी से पुलिस बटालियन उठाने की कोशिश की थी लेकिन जब वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बने तो 3 पुलिस बटालियन केंद्र से लाए व जंगलबैरी में पक्की पुलिस बटालियन बसा कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News