गर्भवती महिला ने उठाया खौफनाक कदम, ब्यास नदी में छलांग लगाकर दी जान

Friday, Jun 21, 2019 - 07:10 PM (IST)

मंडी (नीरज): मंडी जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर 7 मील के पास एक गर्भवती महिला ने घ्राण पुल के नजदीक ब्यास नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। पीछे से पति जब उसे तलाश करने निकला तो नीचे पानी में उसका शव देखकर स्तब्ध रह गया। छलांग लगाने के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है लेकिन पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

6 महीनों से मायके में पति के साथ रह रही थी महिला

मृतका की पहचान पूर्णिमा पत्नी सुरेश कुमार गांव जरल पंडोह के रूप में की गई है जोकि पिछले 6 महीनों से अपने मायके बिहणधार के घ्राण में ही अपने पति के साथ रह रही थी और 6 माह से गर्भवती थी। मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एस.पी. मंडी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Vijay