हिमाचल में प्री मानसून ने दिलाई गर्मी से राहत, जानिए कितने डिग्री नीचे गिरा तापमान

Sunday, Jun 19, 2022 - 12:30 AM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में प्री-मानसून बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिला दी है। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश की वजह से तापमान 11 डिग्री तक लुढ़क गया है। ऊना सहित मैदानी भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से गिरकर 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। वहीं पर्वतीय पर्यटन स्थलों शिमला, कुफ री व मनाली में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून के 25 जून तक प्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं। राजधानी शिमला सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को भी झमाझम बारिश हुई। बीते 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में सर्वाधिक 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा शिलाई में 36, बैजनाथ में 35, पालमपुर व कसौली में 22-22, मनाली में 17ए भराड़ी व जोगिंद्रनगर में 16-16, ऊना, बरठीं, झंडूता व नैना देवी में 15-15, अर्की व धर्मपुर व नाहन में 13-13, कंडाघाट, भोरंज, डल्हौजी, मंडी व काहू में 12-12, हमीरपुर व नालागढ़ में 10-10 मिलीमीटर बारिश हुई है।  

तापमान पर एक नजर
शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17 डिग्री, सुंदरनगर में 23.7 डिग्री, भुंतर में 19.3 डिग्री, कल्पा में 13 डिग्री, धर्मशाला में 25 डिग्री, ऊना में 29.8 डिग्री, नाहन में 23.8 डिग्री, केलांग में 13.7 डिग्री, पालमपुर में 21.7 डिग्री, सोलन में 21 डिग्री, मनाली में 14.8 डिग्री, कांगड़ा में 27.4 डिग्री, मंडी में 23.2 डिग्री, बिलासपुर में 26.7 डिग्री, हमीरपुर में 25.3, चम्बा में 28.2 डिग्री, डल्हौजी में 17.3 डिग्री, कुफ री में 12.6, जुब्बड़हट्टी में 21, नारकंडा में 12.8 कोटखाई में 19.1, रिकांगपिओ में 16.8, सियोबाग में 13.9 और धौलाकुआं में 26.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay