दिल्ली में राहुल गांधी से मिलीं प्रतिभा सिंह, संगठन की आगामी रणनीति बारे दी जानकारी

Tuesday, May 17, 2022 - 08:40 PM (IST)

दिल्ली/शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंगलवार शाम को दिल्ली में राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की ताजा राजनीतिक गतिविधियों से राहुल गांधी को अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति के बारे में भी जानकारी दी। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस के संयुक्त सचिव गोकुल बुटेल ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उनकी बहन शिप्रा बुटेल भी मौजूद रहीं और राहुल गांधी को एक निजी कार्यक्रम में हिमाचल आने का न्यौता दिया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay