भारत जोड़ो यात्रा में बेटे विक्रमादित्य सिंह के साथ शामिल हुईं प्रतिभा सिंह

Saturday, Nov 26, 2022 - 11:08 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक विक्रमादित्य सिंह तथा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर इंदौर में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर प्रतिभा सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने इस यात्रा की सफलता के लिए पार्टी नेता राहुल गांधी को मुबारकबाद दी तथा कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस में नई ऊर्जा आई है तथा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल ही में चुनाव हुए हैं तथा हम सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर बाबा साहिब अंबेदकर को भी नमन किया तथा कहा कि उनके प्रयासों से देश का विकास संभव हुआ है। उधर, जानकारी है कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को शिमला पहुंचे। यहां पर उनके अपने समर्थकों से मिलने की सूचना है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay