हमीरपुर के कई इलाकों में 5 और 6 को प्रभावित रहेगी बिजली की आपूर्ति, जानें कितने घंटे लगेगा कट

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 06:05 PM (IST)

Hamirpur News : विद्युत उपकेंद्र नादौन में 5 और 6 जून को नए उपकरण स्थापित करने के कार्य के कारण नादौन शहर, कोहला, सेरा, टिल्लू, बेला और इनके साथ लगते क्षेत्रों में दोनों दिन सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रह सकती है।

अणु स्थित 132केवी विद्युत उपकेंद्र के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अगर किसी फीडर को पूर्ण रूप से बंद करने की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसके बारे में लोगों को सूचित कर दिया जाएगा। 


प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News