Power Cut Update: धर्मशाला के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली बंद, देख लें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Friday, Apr 03, 2026 - 10:40 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। धर्मशाला के विद्युत उपमंडल नंबर-2 के सहायक अभियंता रमेश चंद ने बताया कि 4 अप्रैल, 2026 को क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली बंद रहेगी।

मरम्मत और जरूरी रखरखाव के काम के कारण 11 केवी दाड़ी फीडर से जुड़े इलाकों, जैसे शीला चौक, पासु, भतेड़ और अचीवर हब स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि उस दिन मौसम खराब रहता है, तो यह कार्य अगले दिन पूरा किया जाएगा। बिजली विभाग ने स्थानीय निवासियों से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि काम को समय पर और सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News