Kullu: 25 फरवरी काे लगने जा रहा Power Cut, इन क्षेत्राें में बाधित रहेगी बिजली की आपूर्ति

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 11:43 AM (IST)

कुल्लू: जिला कुल्लू के विभिन्न क्षेत्रों में 25 फरवरी को बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड द्वारा मुरम्मत और लाइनों को केबल में बदलने के प्रस्तावित कार्यों के चलते यह फैसला लिया गया है।

विद्युत उपमंडल कुल्लू के सहायक अभियंता अक्षय सूद ने बताया कि 11 के.वी. अखाड़ा फीडर के तहत आने वाले 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर (विपाशा मार्कीट) और 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर (आऊटर अखाड़ा) की लाइनों की मुरम्मत की जानी है। इसके चलते 25 फरवरी को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक विपाशा मार्कीट, आऊटर अखाड़ा, कैनरा बैंक और दुर्गा माता मंदिर क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

दूसरी ओर विद्युत उपमंडल-2 कुल्लू के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि शनि मंदिर के समीप 11 केवी उच्च ताप लाइनों (बबेली और सेऊबाग) को केबल में बदलने का कार्य किया जाना है। इस कारण 25 फरवरी को बबेली, बाशिंग, बंदरोल, जिंदौड़, नांगबाग, शांगरीबाग, जुआनी रोपा, चौकी डोभी, नेओली, थरमाण, गाहर, सेउबाग, काईस व राऊगी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News