Power Cut: बड़सर में कल 7 घंटे गुल रहेगी बिजली, यहां देखें प्रभावित पंचायतों की लिस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2026 - 07:13 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के विद्युत उपमंडल बड़सर के उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। इलाके में बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 11केवी दांदड़ू फीडर की लाइनों का रखरखाव और आवश्यक मुरम्मत कार्य किया जाना है। इस मुरम्मत कार्य के चलते 13 अगस्त को बड़सर उपमंडल के कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।

इन पंचायतों और क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली
विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता विजय पटियाल ने बताया कि फीडर की मुरम्मत का यह कार्य दिन के समय किया जाएगा। सुरक्षा कारणों और कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद रखी जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत जौड़े अंब, ज्योली देवी, दांदड़ू, टिप्पर और इन पंचायतों के आसपास के सभी संलग्न क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कट का सामना करना पड़ेगा।

खराब मौसम होने पर अगले दिन किया जाएगा कार्य
सहायक अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया कि 13 अगस्त को होने वाला यह मुरम्मत कार्य पूरी तरह से मौसम की अनुकूलता पर निर्भर करेगा। यदि निर्धारित दिन मौसम खराब रहता है या बारिश होती है, तो मुरम्मत का यह कार्य और बिजली कट अगले दिन (यानी 14 अगस्त को) के लिए टाल दिया जाएगा। विभाग ने इस आवश्यक कार्य के दौरान स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News