POWER CUT: हमीरपुर के इन इलाकों में कल बंद रहेगी बिजली
punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 04:35 PM (IST)
हमीरपुर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत नालटी फीडर की लाइन एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत के कारण 24 फरवरी को गांव मस्याणा, बजूरी, दुलेहड़ा और साथ लगते अन्य गांवों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

