2 विभागों में भरे जाएंगे 7 पद, ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Wednesday, Aug 21, 2019 - 10:24 AM (IST)
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग में असिस्टैंट कंट्रोलर, लीगल मैट्रोलॉजी, वेट एंड मैजर्स के 5 पदों को भरा जाएगा। इन पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाएगा। इसके अलावा कार्मिक विभाग (सचिवालय प्रशासनिक सेवा-1) में लॉ ऑफिसर (हिन्दी) के 2 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। ये पद हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।
पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अगस्त तक किया जा सकता है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक आयोग की वैबसाइट से हटा दिया जाएगा। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।