पोस्ट परीक्षा परिणाम घोषित, 29 उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में मिली तैनाती

Friday, Sep 27, 2019 - 12:14 PM (IST)

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश सबोर्डिनेट एलाइड सर्विसिज/पोस्ट परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लोक सेवा आयोग ने वीरवार को परिणाम घोषित किया। परिणाम घोषित करने के साथ ही इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों को मैरिट के आधार पर विभिन्न पदों पर तैनाती भी दे दी है। कुल 29 उम्मीदवारों को मैरिट के आधार पर विभिन्न विभागों के पदों पर तैनाती दी गई है। यहां बता दें कि हिमाचल प्रदेश एलाइड सर्विसिज प्रीलिमिनरी परीक्षा-2018 बीते 7 अप्रैल को आयोजित हुई थी। इस प्रीलिमिनरी परीक्षा के लिए लोक सेवा आयोग के पास कुल 44,772 आवेदन आए थे, जिनमें से 41,373 उम्मीदवार परीक्षा के लिए पात्र पाए गए थे।  

इन पात्र उम्मीदवारों में से 28,358 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए 595 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए थे। इसके बाद दस्तावेजों की छंटनी के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 563 उम्मीदवार पात्र पाए गए। इसके पश्चात 563 में से 508 उम्मीदवारों ने हिमाचल प्रदेश सबोर्डिनेट एलाइड सर्विसिज मुख्य परीक्षा दी। यह परीक्षा बीते 24 से 26 जून तक आयोजित हुई थी। इसके बाद 28 अगस्त को मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 56 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। बीते 19 व 20 सितम्बर को उत्तीर्ण हुए 56 उम्मीदवारों की इवैल्यूएशन प्रक्रिया अमल में लाई गई और मैरिट के आधार पर विभिन्न पदों पर 29 उम्मीदवारों का चयन किया गया। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव राखिल काहलों ने बताया कि वीरवार को हिमाचल प्रदेश सबोर्डिनेट एलाइड सर्विसिज/पोस्ट परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। विस्तृत परिणाम आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवार

उम्मीदवार                     आबंटित पद
चिराग शर्मा                   आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
नमन गौतम                  आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
प्रेरित पटियाल               आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
श्रृष्टि ठाकुर                    आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
उमेश                           आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
नवजोत सिंह                 इंस्पैक्टर ग्रेड-1, एफ.सी.एस. व सी.ए.
मयंक शर्मा                   इंस्पैक्टर ग्रेड-1, एफ.सी.एस. व सी.ए.
अभिषेक                      आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
शालिनी ठाकुर              पंचायत इंस्टपैक्टर
उर्मिला                        इलैक्शन कानूनगो
डा. श्रेया मानवी            पंचायत इंस्पैक्टर
मुक्ता                          पंचायत इंस्पैक्टर
प्रशांत भारद्वाज            इलैक्शन कानूनगो
कुनिका                      इंस्पैक्टर ग्रेड-1 एफ.सी.एस. एंड सी.ए.
रविंद्र ठाकुर                इलैक्शन कानूनगो
साहिल चंदेल              आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
गौरव कुमार कौंडल     आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
प्रफुल कुमार              आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
नवदीप सिंह              आबकारी व कराधान इंस्पैक्टर
ज्योति शर्मा              इंस्पैक्टर (ऑडिट)
राजेश                     पंचायत इंस्पैक्टर
विनय शर्मा              इंस्पैक्टर (ऑडिट)
सुनील कुमार           पंचायत इंस्पैक्टर
मनोज कुमार           इंस्पैक्टर (ऑडिट)
अनुभव शर्मा           इलैक्शन कानूनगो
सुनील कुमार           इंस्पैक्टर (ऑडिट)
विशाल ठाकुर           पंचायत इंस्पैक्टर
रमा                      इलैक्शन कानूनगो
सन्नी वर्मा            इलैक्शन कानूनगो

Ekta