प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, 2 सीमैंट कंपनियों को लगाया 1.97 करोड़ का जुर्माना

Friday, Apr 22, 2022 - 11:04 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश की 2 सीमैंट कंपनियों को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 1.97 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। इन दोनों कंपनियों को एक सप्ताह में जुर्माने की राशि को बोर्ड के खाते में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। राशि जमा न करने की सूरत में कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राज्य प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के सदस्य सचिव अपूर्व देवगन ने बताया कि 2 सीमैंट कंपनियों पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें से एक कंपनी का बीते 11 मार्च को बोर्ड के परवाणु स्थित कार्यालय के सहायक अभियंता ने नवम्बर, 2020 से जून, 2021 तक का रिकॉर्ड जांचा। रिकॉर्ड जांचने के बाद पाया गया कि कंपनी पर्यावरण संरक्षण के मानकों की अवहेलना कर रही है। कंपनी के सीमैंट संयंत्र से प्रदूषण फैल रहा है जोकि नियमों के खिलाफ है। लिहाजा एनजीटी के आदेशों व नियमों की अवहेलना के खिलाफ  प्रदूषण फैलाने की एवज में इस कंपनी को 68.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह दूसरी कंपनी पर 1.19 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay