जनता दल की हिमाचल में शुरू हुई राजनीति, बिहार की तर्ज पर हिमाचल से नशा करेंगे खत्म

Monday, Sep 30, 2019 - 05:57 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश में अपनी शुरुआत कर दी है। इसको लेकर मंडी जिला के तेज तर्रार समाजसेवी हेमराज शर्मा को पार्टी के अध्यक्ष संजय कुमार द्वारा हस्ताक्षरित बतौर को ऑर्डिनेटर नियुक्ति पत्र सौंप कर नियुक्ति प्रदान की गई है। इस नियुक्ति पत्र को जेडीयू पार्टी के हिमाचल प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय द्वारा प्रदान किया गया। वहीं प्रदेश समन्वयक के रूप में हेमराज शर्मा को साथ ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा हस्ताक्षरित सक्रिय सदस्य की प्रति भी सौंपी।

इस अवसर पर हिमाचल प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव मनोज उपाध्याय ने कहा कि जदयू संगठन पूरे देश के सभी राज्यों में काफी तीव्र गति से फैल रहा है। इसका परिणाम है कि अरुणाचल और नागालैंड में जदयू के कई विधायक जीत के आए है। उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोग नीतीश कुमार की नीतियों में विश्वास रखने लगे है। उन्होंने कहा कि 45 वर्षों केराजनीतिक करियर में नीतीश कुमार पर आज तक कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। मनोज कुमार ने कहा कि पार्टी करप्शन, क्राइम और कम्युनल से किसी प्रकार की समानता नहीं करने वाले नेता नीतीश कुमार के "ट्रिपल सी" के फार्मूला पर कार्य करती हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से जदयू से जुड़ने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जदयू सामाजिक कुरीतियों से लड़ने वाली देश की एकमात्र पार्टी है और बिहार में सत्ता में आते ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में पंचायत में महिलाओं को आरक्षण देना,पूर्ण शराबबंदी,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद पद से इस्तीफा जैसे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इससे नीतीश कुमार ने अपने दिए "ट्रिपल सी" फार्मूले को सिद्ध कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व से पहले बिहार की स्थिति दयनीय थी और अन्य राज्यों के बाहर लोग बिहार को हीन दृष्टि किस दृष्टि से देखते थे। लेकिन वर्तमान में बिहार की दशा किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास की गंगा तो बह ही रही है वहीं कानून को हाथ का खिलौना बना चुके सभी बाहुबली और असामाजिक तत्वों को नीतीश कुमार सरकार ने स्पीडी ट्रायल चला जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया है।

प्रदेश में पार्टी को किया जाए मजबूत

हेमराज शर्मा ने पार्टी को मजबूत करने के दृष्टिकोण से सभी जिला में जिलाध्यक्षों और इसके बाद पूरे हिमाचल में युवाओं को जोड़ने के लिए एक अभियान छेड़ने की बात बताई। हेमराज ने कहा कि शीघ्र ही युवा जदयू पूरे हिमाचल में मजबूत संगठन खड़ा करेगी और प्रदेश के लोगों के बीच नीतीश कुमार की प्रभावी नीतियों को जन-जन तक फैलाने का काम करेगी।

kirti