शिमला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 378 ग्राम हैरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

Wednesday, Feb 06, 2019 - 08:19 PM (IST)

शिमला (राजीव): थाना सदर शिमला पुलिस ने 378 ग्राम हैरोइन के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को रात 3 बजे के करीब डाऊनडेल फागली ढारे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सीमा (45) पत्नी राज, पूजा (25) पत्नी धर्मों, धर्मों (27) पुत्र कैलाश के रूप में की गई है। पकड़े गए तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस सम्बंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपपुलिस अधीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने डाऊनडेल इलाके में एक मकान में दबिश देकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पंजाब से चिट्टा लेकर आया था दंपति

उक्त दंपति यहां पर इस महिला के पास मेहमान बनकर आया था। इसी दौरान मुखबिरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। उन्होंने बताया कि उक्त दंपति पंजाब से चिट्टा लेकर आया था। इससे पहले भी इस इलाके में चिट्टे के कई मामले पुलिस पकड़ चुकी है लेकिन यह अभी तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई है, जिसमें तीनों आरोपियो को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।

Vijay