धर्मपुर में पुलिस ने घर में दी दबिश, 642 ग्राम अफीम सहित एक गिरफ्तार

Saturday, Feb 03, 2024 - 10:55 PM (IST)

धर्मपुर (उमेश): धर्मपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक रिहायशी मकान से अफीम की खेप बरामद की है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तनेहड़ गांव निवासी प्रभाकर देव (54) पुत्र जयराम के घर में छापामारी की। इस दौरान कमरे से 642 ग्राम अफीम बरामद की गई। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस काफी समय से प्रभाकर देव पर नजर रखे हुए थी क्योंकि पुख्ता जानकारी थी कि प्रभाकर नशे का कारोबार करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसे पुलिस रिमांड हेतु सरकाघाट स्थित माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay