पुलिस विभाग में 28 कर्मचारियों के तबादले, 25 को CID में भेजा

Saturday, Jun 01, 2019 - 06:33 PM (IST)

शिमला: प्रदेश पुलिस विभाग ने 28 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। 28 में से 25 कर्मचारियों को सी.आई.डी. में भेजा गया है। तबादला सूची में ऑनरेरी ए.एस.आई., हैड कांस्टेबल, एच.एच.सी. और कांस्टेबल शामिल हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने ऑनरेरी ए.एस.आई. प्रेम लाल को फर्स्ट बटालियन से सी.आई.डी., प्रेमानंद शिमला से सी.आई.डी., जगदीश चंद फर्स्ट बटालियन जुन्गा से सी.आई.डी., जिया लाल शिमला से सी.आई.डी. व देव कला को शिमला से सी.आई.डी. भेजा है। इसी तरह हैड कांस्टेबल प्रवीन कुमार शिमला से सी.आई.डी., अनिल कुमार फिफ्थ आई.आर.बी. से सी.आई.डी., राम लाल सिरमौर से सी.आई.डी., सुशांत शिमला व मदन लाल को शिमला से सी.आई.डी. भेजा है।

एच.एच.सी. मनोज कुमार को शिमला से सी.आई.डी. में भेजा

एच.एच.सी. प्रदीप कुमार सैकेंड आई.आर.बी. से सी.आई.डी., केसंग नेगी लाहौल-स्पीति से सी.आई.डी., दुष्यंत कुमार शिमला से सी.आई.डी., किशोर लाल हमीरपुर से सी.आई.डी., मीना कुमारी फोर्थ आई.आर.बी. से सी.आई.डी., पूर्ण चंद फस्र्ट बटालियन जुन्गा से फस्र्ट बटालियन, धमेश्वर राम फिफ्थ से थर्ड आई.आर.बी., इंद्र देव फर्स्ट बटालियन जुन्गा से किन्नौर व एच.एच.सी. मनोज कुमार को शिमला से सी.आई.डी. में भेजा गया है। इसी तरह कांस्टेबल ज्योति भूषण को शिमला से सी.आई.डी., प्रीतम चंद कांगड़ा से सी.आई.डी., रजनीश भारद्वाज शिमला से सी.आई.डी., मोनिका कुमारी बिलासपुर से सी.आई.डी., नीतिन ठाकुर कुल्लू से सी.आई.डी., घनश्याम शिमला से सी.आई.डी. व मीनाक्षी को हमीरपुर से फोर्थ आई.आर.बी. ट्रांसफर किया गया है।

9 कर्मचारियों के तबादले रद्द

पुलिस विभाग ने 9 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें एच.एच.सी. संजीव कुमार, प्रकाश सिंह, मनोज कुमार व भगवान सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार, रमेश कुमार, पीला देवी व रविंद्र कुमार तथा हैड कांस्टेबल लोकेंद्र जादव शामिल हैं। ये सभी सी.आई.डी. से अंडर ट्रांसफर चल रहे थे, ऐसे में अब ये सी.आई.डी. में ही अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही सी.आई.डी. से कुल्लू को अंडर ट्रांसफर चल रही महिला कांस्टेबल पीला देवी को अब किन्नौर भेजा गया है।

Vijay