पुलिस को नाके पर मिली बड़ी सफलता, नशे की इतनी बड़ी खेप के साथ नेपाली गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Dec 21, 2017 - 08:44 PM (IST)

मंडी: मादक द्रव्य अधिनियम के तहत सदर पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति से 2 किलो 420 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब सवा 8 बजे जब पुलिस चौकी शहर मंडी प्रभारी कल्याण सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पुलघराट में नाकाबंदी ड्यूटी पर मौजूद थे तो उसी समय एक पंजाब रोडवेज की बस जो मंडी बस स्टैंड की तरफ से आई, जिसे चैकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान बस में सफर कर रहे किस्मत रावत पुत्र हरि रावत निवासी गांव गिरी नेपाल के कब्जे से 2 किलो 420 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उपनिरीक्षक कल्याण सिंह प्रभारी पुलिस चौकी शहरी मंडी इस मामले की जांच कर रहे हैं। मामले की पुष्टि एस.पी. मंडी अशोक कुमार ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News