31 को रिज मैदान पर तैनात रहेगी पुलिस और आर्मी, भव्य परेड का होगा आयोजन (Video)

Wednesday, Oct 30, 2019 - 04:01 PM (IST)

शिमला (योगराज): सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को 31 अक्टूबर को पूरे देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। शिमला में भी पटेल की जयंती के मौके पर एकता दौड़ और परेड का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रिज मैदान में पुलिस तैयारियों में जुट गई है। पटेल जयंती के अवसर पर रिज मैदान में पुलिस भव्य परेड का आयोजन करेगी। परेड सीटीओ से रिज और रिज से वापिस सीटीओ वापिस जाएगी और एकता का संदेश दिया जाएगा।


एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि एकता दिवस पर रिज मैदान में पुलिस, पैरामिलिट्री, होमगार्ड, फायर ब्रिगेड, एनसीसी और नशा निवारण की टुकड़ी समेत कुल 12 कैडेट्स परेड में भाग लेंगे।

नशा निवारण टुकड़ी लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करेगी। इस दौरान रिज मैदान पर जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष से 31 अक्टूबर के दिन केंद्र सरकार ने सरदार पटेल की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। सरदार पटेल ने देश की कई रियासतों को इकठ्ठा मिला कर एक राष्ट्र भारत का निर्माण किया था।

Ekta