सोनिया गांधी के अपमान पर गरजी युवा कांग्रेस, PM मोदी का फूंका पुतला (PICS)

Tuesday, Dec 11, 2018 - 02:23 PM (IST)

शिमला (योगराज): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विधवा कह कर अपमान करने पर युवा कांग्रेस न कड़ी निंदा की है। युवा कांग्रेस ने शिमला में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ रोष रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर पुतला फूंका। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ना सिर्फ सोनिया गांधी बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान किया है।

भाजपा की सरकार के समय से ही किया जा रहा महिलाओं का अपमान

देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से ही महिलाओं का अपमान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी बौखलाहट में अपने पद की गरिमा को भी भूल चुके हैं इसलिए वह इस तरह की अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। सोनिया गांधी के पति जिन्होंने देश मे आतंक वाद को खत्म करने में प्रयास किये और देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया ऐसे देशभक्त की पत्नी के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐसी टिप्पणी मोदी की ओछि सोच को दर्शाता है।  

मोदी को सत्ता से बाहर निकाल कर ही सड़कों पर प्रदर्शन बंद करेगी युवा कांग्रेस

मनीष ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को कांग्रेस मुक्त बनाने की बात कह रहे थे आज पांच राज्यों के चुनाव नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता को भाजपा की सच्चाई का पता चल गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं, किसानों और मजदूरों के खिलाफ किए जा रहे अत्यचारों को बंद नही किया तो युवा कांग्रेस जब तक मोदी को सत्ता से बाहर नहीं कर लेती तक सड़कों पर प्रदर्शन किया जाएगा।







 

Ekta