MLSM कॉलेज के स्वयंसेवियों ने किया पौधारोपण, दिया वन बचाओ वन लगाओ का सदेंश

Monday, Jul 29, 2019 - 02:01 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय के 90 स्वयंसेवियों ने सोमवार को कार्यक्रम अधिकारी डॉ कविता शर्मा, राजमल राणा और बलवंत सिंह के नेतृत्व में वन मंडल सुकेत के भवाना क्षेत्र में पौधारोपण किया।

इस मौके पर स्वयंसेवीयो द्वारा शीशम अनार, आंवला सहित अन्य कई प्रजातियों के पौधों का रोपण कर वन बचाओ वन लगाओ सहित पर्यावरण संरक्षण का नारा बुलंद किया। स्वयंसेवीयो ने लगभग 200 पौधे लगाए। इस अवसर पर वन मंडल सुकेत के फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र, डिप्टी रेंजर जयकुमार ने स्वयंसेवीयो का मार्गदर्शन किया।
 

kirti