15 हजार नहीं लौटाए तो गाड़ी में Kidnap कर लिया व्यक्ति, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 19, 2019 - 09:03 PM (IST)

आनी: आनी में पैसों के लेनदेन के लिए 2 लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मात्र 15,000 रुपए के लेनदेन को लेकर यह वारदात हुई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर शिकायतकर्ता के अधिकृत क्षेत्र में घुसने, रास्ता रोकने, साजिश व जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार आनी में यह वारदात हुई है।

शिकायतकर्ता अनिल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है। उसने एक व्यक्ति से 15,000 रुपए लिए थे। इसी को लेकर यह घटना हुई। आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठाया और उसके बाद गाड़ी को भगा ले गए। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News