पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 22, 2020 - 04:22 PM (IST)


चम्बा (काकू): जिले के खैरी क्षेत्र के खिलग्रां में पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान चतर सिंह (68) पुत्र नाथो राम निवासी गांव खिलग्रां के तौर पर हुई है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। चतर सिंह रविवार को पशुओं को चारा लाने के लिए घर के पास एक पेड़ पर चढ़ा। सुबह करीब नौ बजे अचानक व पेड़ से गिर गया। इससे बुरी तरह घायल हो गया। परिजन तुरंत उसे खैरी स्थित चमेरा-1 हॉस्पिटल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मैडीकल कॉलेज चम्बा रैफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एस.पी. अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News