लड़ाई-झगड़े में व्यक्ति की मौत, 2 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 10:59 PM (IST)

नूरपुर (राकेश): थाना क्षेत्र नूरपुर की पंचायत भलेटा के गांव सुतराहड़ में हुए लड़ाई-झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरियाम सिंह (41) पुत्र विधि चंद निवासी सुतराहड़, डाकघर पंजाहड़ा, तहसील नूरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस संबंध में 2 लोगों के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ को छापेमारी की जा रही है।

पटाखा फोड़ने पर हुई थी हाथापाई

पुलिस के अनुसार बरियाम सिंह के दिए बयानों के आधार पर वारदात 21 जुलाई रात करीब 10 बजे हुई। बरियाम सिंह अपने घर के आंगन में बैठा था तो उसे एक पटाखा दिखाई दिया, जिसे जांचने के लिए आग लगाई तो उसमें धमाका हो गया। यही बात उसके पड़ोसी रणजीत और सन्नी को नागवार गुजरी और तीनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान बरियाम सिंह का सिर ईंटों के ढेर से टकरा गया और उसे गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे गंगथ अस्पताल ले गए जिसके बाद उसे पठानकोट ले जाया गया है, जहां बरियाम सिंह ने दम तोड़ दिया।

आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे : थाना प्रभारी

पुलिस ने इस संबंध में सन्नी पुत्र जगदीश चंद और रणजीत पुत्र डूमनु राम के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी नूरपुर कल्याण सिंह ने बताया कि उपरोक्त 2 लोगों के खिलाफ  आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News