शिकारी की बंदूक से चली गोली, सिर पर लगते ही ढेर हो गया व्यक्ति

Tuesday, Feb 19, 2019 - 10:54 PM (IST)

मंडी: बल्ह में शिकारी की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष के रूप में हुई है जोकि जोगिंद्रनगर का रहने वाला है और यहां गलमा में पत्नी के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि वह यहां डहणू में पत्थर निकालने और तराशने का काम किसी ठेकेदार के पास करता है। काम खत्म करने के बाद साढ़े 4 बजे सुभाष घर जा रहा था कि अचानक रास्ते में उसके सिर पर गोली लगी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया।

मैंसणा जंगल में गिरा मिला व्यक्ति

जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी ने गांव में बताया कि उसका पति फोन नहीं उठा रहा है, जिससे उसे चिंता हो रही है। इस बीच लोग उसे तलाशने निकले तो रास्ते में मैंसणा जंगल में वह गिरा हुआ पड़ा मिला, उसके सिर से खून बह रहा था। मौके पर पुलिस बुलाई गई और सुभाष को नेरचौक मैडीकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुराग जुटाने के लिए गांव पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि पुलिस अवैध रूप से शिकार कर रहे लोगों का पता लगाने के लिए गांव पहुंच गई है और इस बात का सुराग लगाया जा रहा है कि गांव से कौन-कौन जंगल में शिकार खेलने गया था। एस.पी. मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस बात का पता लगाया जाएगा कि किसने गोली चलाई।

Vijay