व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 09:16 PM (IST)

बडूखर (सुनीत): फतेहपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत नंगल का व्यक्ति जोकि पठानकोट के ममून में रहता था, के द्वारा कोई जहरीली वस्तु खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान महिंदर सिंह (35) पुत्र कुलबीर सिंह निवासी खडौण तहसील फतेहपुर के तौर पर हुई है। वह विवाहित था और उसके 2 बच्चे भी हैं। महिंदर सिंह ममून में ड्राइवर का काम करता था और पिछले लगभग 10 वर्षों से ममून में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी, इस कारण वह मानसिक तौर पर परेशान था। रात को उसने कोई जहरीली वस्तु खा ली, जिसके बाद हालत बिगड़ने पर उसे ममून के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्राम पंचायत नंगल के प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के पिता द्वारा फोन पर सूचना दी गई थी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News