पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 04:01 PM (IST)

गगरेट (बृज): उपमंडल गगरेट के बढ़ोह गांव में जिला कांगड़ा के निवासी 27 वर्षीय युवक ने शराब के नशे में मामूली कहासुनी के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। करीब 6 माह पहले ही उक्त युवक परिवार के साथ बढ़ोह गांव में मेहनत मजदूरी के लिए आया था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के डमटाल का 27 वर्षीय युवक नजामदीन पुत्र फरियाददीन गत रात अपने घर बढ़ोह में शराब का सेवन करके पहुंचा। घर पर पत्नी के साथ मामूली कहासुनी हुई, जिसके बाद उसने फंदा लगा लिया।

इस दौरान उसे गगरेट के सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नजामदीन करीब 6 माह पहले ही काम के सिलसिले में बढ़ोह गांव में आया था। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे बीवी व एक बेटा छोड़ गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी सृष्टि पांडये ने इसकी पुष्टि की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News