साथी के घर आए मजदूर ने उठाया खौफनाक कदम, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Thursday, May 28, 2020 - 07:01 PM (IST)

धर्मपुर (ब्यूरो): उपमंडल धर्मपुर के अंतर्गत आने वाली मंडप उपतहसील के चनौता में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार प्रेमनाथ (58) पुत्र संतराम जगतसुख (मनाली) में गत कई वर्षों से पत्थर तोड़ने का काम करता था। मार्च माह में वह अपने साथी जगदीश के साथ चनौता में उसके घर आया और वहीं पर रहने लगा। बुधवार रात्रि उसने घर से बाहर कुछ दूरी पर पेड़ के साथ फंदा लगाकर जान दे दी।

जब जगदीश की पत्नी सुबह उसे चाय देने गई तो प्रेमनाथ कमरे में नहीं था। जब जगदीश उसे ढूंढने गया तो घर से थोड़ी दूरी पर उसे पेड़ पर रस्सी से बने फंदे से लटका पाया। जगदीश ने पुलिस थाना धर्मपुर को इस घटना बारे सूचना दी और पुलिस को मृतक की जेब से एक कार्ड मिला है, जिससे उसकी कटड़ा निवासी के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचा दिया है। मामले की पुष्टि एसएचओ कुलदीप पठानिया ने की है।

Vijay