मंडी में डीजे की धुनों पर खूब उड़ा गुलाल, लोगों ने राज देवता माधोराय संग मनाई होली

Thursday, Mar 17, 2022 - 07:20 PM (IST)

मंडी (रजनीश): मंडी शहर में रंगों के पर्व होली पर 2 साल बाद खूब गुलाल उड़ाया गया। मंडी शहर सहित जिले के अलग-अलग स्थानों पर होली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वीरवार को मंडी शहर के सेरी मंच पर होली पर सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में युवा डीजे की धुनों पर गुलाल उड़ाते हुए खूब नाचे। लोगों ने कोरोना के कारण 2 साल बाद हुए बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।

स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने भी मंडी की होली का आनंद लिया। मंडी में सुबह लोगों ने अपने घर से होली मनाने की शुरूआत की, जिसके बाद लोगों ने मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित डीजे कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इसके अलावा मंडी शहर में राज देवता माधोराय की पालकी शोभायात्रा के रूप में निकाली गई। इस दौरान मंडी शहर के लोगों ने माधोराय के साथ होली खेली।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay