विक्रमादित्य की शादी की रिसैप्शन में लोगों ने नवदम्पति को दिया आशीर्वाद

Wednesday, Mar 20, 2019 - 08:10 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह के विवाह की रिसैप्शन पार्टी का आयोजन कुनिहार में किया गया। स्व. महराजा पदम सिंह स्टेडियम तालाब कुनिहार में आयोजित रिसैप्शन पार्टी में अर्की निर्वाचन क्षेत्र ही नहीं अपितु शिमला, सोलन, नालागढ़ व दून आदि क्षेत्रों से आए काफी लोगो ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद दिया। इतना ही नहीं, मातृपक्ष की ओर से कृष्णगढ़  कुठाड़ पूर्व रियासत के सरंक्षक राणा अरुण सेन की अगुवाई में महिलाएं पारम्परिक रीति-रिवाज से छाबी लेकर कुनिहार पहुंचीं व उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। पार्टी स्थल में नवदंपति का स्वागत पारम्परिक पहाड़ी वाद्य यंत्रों से किया गया।

पहली बार कुनिहार में दी शाही शादी की रिसैप्शन पार्टी

वीरभद्र सिंह अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह और बहू सुदर्शना सिंह के साथ पहली बार अर्की निर्वाचन क्षेत्र के कुनिहार में शाही शादी की रिसैप्शन पार्टी देने पंहुचे थे। इस दौरान उनकी धर्म पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह सहित कई रिश्तेदार भी मौजूद रहे। इस मौके पर  हजारों की संख्या में आए लोगों ने जहां नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया वहीं कई युवाओं ने उनके साथ सैल्फी भी ली।

उदयपुर राजघराने की सुदर्शना के साथ हुई है विक्रमादित्य की शादी

बता दें कि विक्रमादित्य सिंह का विवाह राज्यस्थान के उदयपुर राजघराने की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ हुआ है। बुशहर रियासत के 123वें राजा वीरभद्र सिंह ने इस विवाह को पूरी तरह शाही अंदाज में आयोजित किया था। शाही विवाह की रस्मों को देखने के लिए प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे।

Vijay