Kangra: 28 फरवरी से पहले मांगे नहीं मानी तो सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे पेंशनर्स

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2025 - 03:56 PM (IST)

पालमपुर, (भृगु): पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश सिटी यूनिट पालमपुर की बैठक सुरेश पठानिया की अध्यक्षता पालमपुर में आयोजित की गई जिसमें सुरेश ठाकुर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कांगड़ा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए जिनमें प्रधान सुरेश पठानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर जरियाल, एम.एस. राणा महासचिव, हेमंत शर्मा अतिरिक्त महासचिव, गोवर्धन पठानिया मुख्य सलाहकार, जगदेव ठाकुर व सुरेश राणा कोषाध्यक्ष, कुलदीप ठाकुर उपाध्यक्ष, उर्मिला शर्मा, राजिंदर वर्मा, प्रताप डोगरा, रमेश पठानिया, सीता राम धीमान, मधु धीमान, सुदर्शन शर्मा, मुख्य संगठन सचिव एम.पी. वशिष्ठ, मुख्य संरक्षक उत्तम भट व सुदेश सूद, सलाहकार नानक चंद, चंद्रभान शुक्ला, पृथ्वी राज वालिया, मोहिंदर सिंह, संगठन सचिव, प्रीतम, ठाकुर दास, देशराज चौधरी, रमेश चंद, पंजाब शास्त्री, कुशल बनूरी, जोरावर सिंह, प्रैस सैक्रेटरी राजिंदर डोहरू और जिले के अतिरिक्त महासचिव रविन्दर राणा, सुरेंद्र धीमान बैजनाथ ब्लॉक के प्रधान, पवन धीमान प्रधान रैत ब्लॉक, संत राम कलोतरा प्रधान पंचरुखी ब्लॉक व दलजीत कुमार महासचिव पंचरुखी ब्लॉक भी शामिल हुए।

प्रधान सुरेश पठानिया ने सभी पैंशनर्स का उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए धन्यवाद किया। राजिंदर जरियाल, एम.पी. वशिष्ठ, एम.एस. राणा, सुरेश राणा, सुरेंद्र धीमान व रविन्दर राणा ने अपने अपने विचार हाऊस में रखे। 

बैठक में सुरेश ठाकुर ने प्रदेश व जिले की गतिविधियों बारे सबको अवगत कराया। ठाकुर ने बताया कि प्रदेश की सरकार अगर सरकार 28 फरवरी से पहले पहले पैंशनर्स की मांगों को नहीं मानती है तो सरकार के खिलाफ प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News