ऊना में 29 जून को लगेगी पेंशन अदालत, शिकायतों व समस्याओं का किया जाएगा समाधान

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 12:46 PM (IST)

Una News : डाकघर ऊना मंडल के अधीक्षक बलबीर चंद ने जानकारी दी कि ऊना मंडल में पेंशन अदालत 29 जून को सायं 4 बजे आयोजित की जाएगी। इस दौरान डाक पेंशनभोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों व समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

बलबीर चंद ने कहा कि यदि किसी की पेंशन संबंधी शिकायत है तो उसे कार्यालय अधीक्षक डाकघर ऊना को 29 जून, दोपहर 1 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News