पुलिस को देखकर भागा राहगीर, 804 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

Saturday, Dec 14, 2019 - 10:57 PM (IST)

पधर (ब्यूरो): पधर पुलिस ने फागणी मोड़ पर सनोल लिंक रोड से पैदल आ रहे एक व्यक्ति अजय कुमार पुत्र भुवनेश्वर सिंह से 804 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक मनोज कुमार की अगुवाई में टीम फागणी मोड़ पर तैनात थी तो उसी समय उपरोक्त व्यक्ति पैदल चलकर ऊपर आ रहा था। इस दौरान वह सामने पुलिस को देखकर घबरा गया और बैग लेकर भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उपप्रधान के सामने उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग ेसे उपरोक्त चरस बरामद हुई। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vijay