Solan: सक्षम के हौसले को सलाम, 5000 किलोमीटर का सफर कर ऐसे पहुंचा गोवा

punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 04:12 PM (IST)

परवाणू (विकास): औद्योगिक नगरी परवाणू से गोवा तक का सफर बाइक पर तय कर सक्षम शर्मा ने नया मुकाम हासिल किया। सक्षम ने बताया कि बाइक पर हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात होते हुए गोवा पहुंचे। लगभग 5000 किलोमीटर का सफर तय कर 2 दिन गोवा में बिता कर 9 दिन बाद परवाणू वापस पहुंचे। रोजाना 700-800 किलोमीटर का सफर तय किया। वह कई बार बाइक पर काफी लम्बी दूरी तय कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News