Ex CM वीरभद्र सिंह का हाल जानने PGI पहुंचे पंडित सुखराम, विक्रमादित्य ने शेयर की तस्वीरें

Saturday, Oct 05, 2019 - 05:46 PM (IST)

शिमला: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह जल्द ठीक हों और उनका मार्गदर्शन प्रदेश के लोगों को मिले ऐसी प्रार्थना प्रभु से की है।

वहीं इस बारे कांग्रेस विधायक व वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक अकाऊंट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की एक-दूसरे से बातचीत की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि वीरभद्र सिंह को कल पीजीआई से छुट्टी मिल सकती है और वह सोमवार को शिमला लौट सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री को फेफड़ों में इन्फैक्शन और सांस लेने में दिक्कत के चलते आईजीएमसी शिमला लाया गया था। यहां जांच-पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने की सलाह दी थी। इसके बाद वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार न होता देख अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया था।

Vijay