पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चरस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 09:20 PM (IST)

पंचरुखी (तेजिंदर): पंचरुखी पुलिस के थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने अपनी टीम सहित चरस के एक मुख्य आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने कुछ दिन पहले नाके के दौरान पढियारखर के पास गांव मट्ट से 2 लोगों लक्की और विशाल को 764 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस को एक अन्य आरोपी सुरेंद्र का पता लगा था, जिससे उन्होंने चरस को खरीदा था। इससे पूछताछ के बाद पता चला कि चरस को नितन उर्फ नीतू निवासी आशापुरी से खरीदा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया और उसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News