DC Office के बाहर धरने पर बैठी प्रधान ने दी आत्मदाह की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 27, 2018 - 11:12 PM (IST)

मंडी (पुरुषोत्तम): पी.एच.सी. पाली में डाक्टर की तैनाती न होने से रुष्ट पंचायत की महिला प्रधान बुधवार को डी.सी. कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई और बात-बात पर आत्मदाह करने की धमकी दे डाली। इससे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहरी पुलिस चौकी से एक टीम मौके पर पहुंची और महिला प्रधान को अपने साथ पुलिस चौकी ले आई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला प्रधान अपना अनशन तोडऩे को राजी हुई। प्रधान रचना ने द्रंग हलके के विधायक जवाहर ठाकुर पर उसकी मांग को अनसुना करने का आरोप लगाया है।


पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगा चक्का जाम
प्रधान ने कहा कि ग्रामीणों के साथ मिलकर पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा। उनका कहना है कि पी.एच.सी. पाली में तैनात चिकित्सक का सरकार ने करीब 2 माह पहले कमांद के लिए तबादला कर दिया था। इससे पंचायत के लोग स्वास्थ्य सुविधा से वंचित हो गए हैं। प्रधान रविवार को एस.डी.एम. पधर के कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ गई थीं और मंगलवार को मंडी पहुंचीं तथा यहां डी.सी. नहीं मिले। बुधवार सुबह फिर डी.सी. कार्यालय गईं और डी.सी. के न मिलने पर वहीं धरने पर बैठ गईं। 2 घंटे तक जब उन्हें किसी ने नहीं पूछा तो आत्मदाह करने की बात कह डाली।


प्रधान का स्वास्थ्य पूरी तरह से बिगड़ा
3 दिन से अनशन के कारण महिला प्रधान रचना का स्वास्थ्य पूरी तरह से बिगड़ चुका है। इस बारे सदर थाना के प्रभारी सुनील सांख्यान ने कहा महिला प्रधान ने अनशन तोड़ दिया है और अब वापस अपने घर चली गई हैं। इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News