Kangra: शांता के गिला करने के बाद नायब सैनी के 5 करोड़ हिमाचल के खाते में

punjabkesari.in Tuesday, Sep 09, 2025 - 06:33 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): शांता का गिला और नायब सैनी के 5 करोड़ हिमाचल सरकार के खाते में आ पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री' नायब सैनी ने स्वयं शांता कुमार को दूरभाष के माध्यम से इसकी सूचना दी। हरियाणा के मुख्यमंत्री' नायब सैनी द्वारा आपदा प्रभावित पंजाब व जम्मू-कश्मीर को 5-5 करोड़ की धनराशि भेजी गई। ऐसे में हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सैनी का इस कार्य के लिए बधाई दी थी। वहीं उन्होंने आपदा प्रभावित हिमाचल को सहायता न भेजने पर गिला भी जताया था।

ऐसे में अब मुख्यमंत्री' नायब सैनी ने हरियाणा सरकार की ओर से हिमाचल सरकार काे आपदा सहायता के रूप में 5 करोड़ की धनराशि भेज दी है। शांता कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर नायब सैनी का टैलीफोन आया कहा, गिला मिला 5 करोड़ रुपए भेज रहा हूं। शांता कुमार ने कहा कि यह नायब सैनी का बहुत बड़ा बड़प्पन है। उनका हार्दिक धन्यवाद। हिमाचल में नया इतिहास बना शांता का गिला और नायब सैनी के 5 करोड़।

जन्मदिन पर उपहार लेकर न आएं
उन्होंने कहा 12 सितम्बर को उनके जन्मदिन पर सब मित्र आशीर्वाद और शुभ कामना देने 10-12 बजे के बीच अवश्य आएं, परन्तु एक बात का ध्यान रखें हिमाचल में भयंकर आपदा है जन्मदिन सादगी से मनाऊंगा। कोई भी किसी प्रकार का उपहार लेकर न आए। आपका प्यार ही सबसे बड़ा उपहार होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News