गर्भवती महिलाओं तथा गरीबों का होगा प्राइवेट में मुफ्त अल्ट्रासाऊंड

punjabkesari.in Friday, Jun 15, 2018 - 09:25 PM (IST)

पालमपुर : गर्भवती महिलाओं तथा गरीबों का प्राइवेट में मुफ्त अल्ट्रासाऊंड किया जाएगा तथा इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है। जानकारी के अनुसार पालमपुर में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाऊंड को मुफ्त करने के व्यवस्था अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई है जिसके तहत पालमपुर के साथ लगते एक निजी अल्ट्रासाऊंड आप्रेटर को इस कार्य को करने के लिए अधिकृत किया गया है। पालमपुर अस्पताल के एम.एस. विनय महाजन ने कहा कि इसके तहत वह गर्भवती महिलाओं जिसमें अस्पताल के डा. द्वारा उन्हें अल्ट्रासाऊंड करने के लिए रैफर किया जाएगा, उन सभी महिलाओं का अल्ट्रासाऊंड फ्री किया जाएगा जबकि एक अन्य व्यवस्था में एक अल्ट्रासाऊंड आप्रेटर जोकि अस्पताल द्वारा रैफर किए गए व्यक्ति का अल्ट्रासाऊंड आधे मूल्य में करेगा जबकि जो गरीब व्यक्ति होगा जिसे अस्पताल प्रशासन रैफर करेगा उसका अल्ट्रासाऊंड फ्री में किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News