Kangra: संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके, इसके लिए अधिवक्ता सतर्क रहें : बिंदल
punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 08:32 PM (IST)
पालमपुर (भृगु): संविधान के साथ कोई छेड़छाड़ न कर सके, इसके लिए अधिवक्ता सतर्क रहें। उक्त शब्द भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भाजपा जिला कार्यालय पालमपुर में आयोजित विधि एवं विधिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय परिचय बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े अधिवक्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा और पार्टी की नीतियों को मद्देनजर रखते हुए देश और प्रदेश में हो रहे गलत कार्यों को उजागर करके कार्य करें।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार, पवन काजल, प्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, विधि एवं विधिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अंशुल बंसल, जिला अध्यक्ष रागिनी रकवाल, पूर्व विधायक मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धीमान, अरविंद शर्मा और मनोज शर्मा, प्रदेश से आए हुए विधि प्रकोष्ठ के सहसंयोजक, जिलों के संयोजक और सह संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

