NH-305 पर दर्दनाक हादसा, PWD के कर्मचारी को ऐसे मिली भयानक मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 03, 2017 - 07:46 PM (IST)

कुमारसैन: पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत एन.एच-305 पर सैंज लुहरी संपर्क मार्ग में सैंज के निकट वीरवार सायं एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सायं करीब पौने 7 बजे सैंज के निकट एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल को रामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर किया लेकिन वहां पर उसकी मौत हो गई। 

लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था व्यक्ति
मृतक की पहचान परस राम (45) पुत्र पूरन चंद गांव सैंज तहसील कुमारसैन के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक परसराम चम्बा का रहने वाला है जो पिछले कई वर्षों से सैंज में ही रह रहा था और लोक निर्माण विभाग में कार्यरत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News