सेब की नई वैरायटी के बाद अब पैखम नाशपाती खरीदने की मची होड़, विदेशों में भी भारी डिमांड

Wednesday, Aug 28, 2019 - 10:18 AM (IST)

शिमला/ठियोग: सेब की नई वैरायटी के बाद नाशपाती की वैरायटी भी अब इन दिनों मंडियों में खूब वाहवाही बटोर रही है। इसका श्रेय हिमाचल के मेहनती और हर साल कुछ नया करने वाले बागवानों को जाता है। बता दें कि प्रदेश के सेब की मांग देश हीं नहीं विदेशों में भी बहुत ज्यादा है। अर्ली वैरायटी के सेब और नाशपाती लगभग खत्म हो चुका है। इन दिनों बाजार में एक नई किस्म की नाशपाती ने आई है जिससे लोगों का ध्यान तक नहीं हट रहा। जिसका दो तह का बॉक्स बाजार में 1300 रुपए बिका जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। लोगों की इसे खरीदने में भारी भीड़ उमड़ रही है। 

बताया जा रहा है कि यूनाइटेड स्टेट की वैरायटी पैखम जो 6 साल पहले भारत में आई और अब भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी महंगी बिक रही है। इसकी खास बात है कि ये 15 दिन तक बिना कोल्डस्टोरेज के रह सकती है। इसका श्रेय जुब्बल के मिहाणा गांव के दो भाइयों बागवान भगवान सिंह और दीपेंद्र तांटा की कड़ी मेहनत को जाता है। उनकी आज मेहनत रंग लाई है। इस नाशपाती के अच्छे दाम मिल गए बॉम्बे से आए व्यापारी ने इस नाशपाती को 3200 रुपए बॉक्स के हिसाब से खरीदा है। इसके अच्छे दाम मिलने से बागवान भी खुश नजर आ रहे हैं।

Ekta