Kangra: उलेहड़िया में घर की चारदीवारी पर पलटा बजरी से ओवरलोड टिप्पर

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 11:06 AM (IST)

ठाकुरद्वारा, (गगन): पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत उलेहड़िया-गठोता मार्ग पर वीरवार सुबह 3 बजे बजरी से भरा एक ओवरलोड टिप्पर अनियंत्रित होकर घर की चारदीवारी पर पलटा गया। जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर का यह टिप्पर नंबर (पी.बी. 02ई.पी.- 2820) मंड क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशर से क्षमता से अधिक बजरी भरकर पंजाब की तरफ जा रहा था तो उलेहड़िया-गठोता गांव के समीप चालक टिप्पर पर नियंत्रण खो बैठा और टिप्पर साथ लगते घर की चारदीवारी पर पलट गया।

लोगों ने बताया कि स्टोन क्रशरों से रोजाना टिप्पर चालक क्षमता से अधिक रेत-बजरी भरकर पंजाब ले जाते हैं, जिस कारण मिलवां-ठाकुरद्वारा मार्ग पर ओवरलोड टिप्परों का पलटना आम बात हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News