घर से निकलता हूं तो सता पक्ष हो जाता है परेशान : जयराम

Sunday, Mar 03, 2024 - 09:06 PM (IST)

शिमला/चम्बा (हैडली/काकू): घर से निकलता हूं तो सता पक्ष के लोग चिंतित हो जाते हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने बीते रोज की एक घटना पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिस सरकारी घर में वे रहते हैं उसके साथ ही सता पक्ष के विधायक का भी घर है। वे मेरे घर शाम को चाय पीने आ गए। उधर, ये चर्चा चल पड़ी कि जयराम ठाकुर कुछ करने वाले हैं। यहीं नहीं, मुख्यमंत्री ने मेरे घर के आसपास खूफिया तंत्र की फौज बिठा रखी है, जो 24 घंटे मेरी हर गतिविधि पर नजर जमाए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को मुझसे डरने की जरूरत नहीं। वह अपने विधायकों पर नजर रखें। जो घटनाक्रम उनके भीतर घट रहा है उससे भाजपा को कुछ लेना-देना नहीं है। उन्हीं के विधायक उन्हें कमजोर करने में लगे हुए हैं। जब कुछ होगा तो उन्हीं की ओर से होगा। ये बेहतर होगा कि वह अपनी ही पार्टी के विधायकों को संभाल कर रखें। अभी भी कुछ नाराज विधायक भाजपा से संपर्क बनाए हुए हैं।

अपनी विफलता का भाजपा को दोष दे रही सरकार : हंसराज
वहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुराह के विधायक हंसराज ने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि प्रदेश सरकार अपनी विफलता का दोष भाजपा को दे रही है। बागियों को साथ लेने की बजाय छोड़ने का काम किया। न कोई अपील न दलील सदस्यता रद्द कर दी। लोकतंत्र के लिए यह सही व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद सरकार चला पाना संभव नहीं है। इस समय प्रदेश में अल्पमत की सरकार है। मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। इस सरकार से लोगों को कोई उम्मीद नहीं है। हंसराज ने कहा कि इस घटनाक्रम पर जनता अपनी राय दें। क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द समय बदल सकता है और अच्छे दिन आ सकते हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay