प्रियंका पर टिप्पणी करने वालों के खिलाफ मोर्चा, आज एक साथ पूरे देश में दर्ज होगी FIR

Monday, Feb 04, 2019 - 12:47 PM (IST)

शिमला(राजीव): प्रियंका गांधी पर रोज-रोज हो रहे राजनीतिक हमले अब व्यक्तिगत होने लगे हैं, जिसके खिलाफ अब राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने बड़ी मुहिम चलाने का फैसला लिया है। जिसके चलते हिमाचल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि महिलाओं पर राजनीतिक ही नहीं बेहद व्यक्तिगत टिप्पणियां भी की जा रही हैं। जिसका शिकार खुद प्रियंका गांधी भी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रियंका के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे डर्टी कैम्पेन को महिला कांग्रेस बहुत ही गंभीरता से ले रही है। ऐसे में महिला कांग्रेस आज शिमला में डिजेपी को उन तमाम नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी, जिसकी एक कॉपी साईबर क्राइम, और महिला आयोग को भी देगी। जिन्होंने प्रियंका के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है।

kirti