बंजार के गुशैणी में कार से 1.008 किलोग्राम अफीम बरामद, 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jan 01, 2021 - 06:37 PM (IST)

बंजार (लक्ष्मण): बंजार पुलिस ने गश्त के दौरान उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाले गुशैणी नामक स्थान में एक किलो 8 ग्राम अफीम पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आल्टो गाड़ी (एचपी 49-2889) में बैठे हुए 3 व्यक्ति बंजार की तरफ  आ रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को चैकिंग के लिए रोका तो इस दौरान गाड़ी से अफीम बरामद की गई जोकि तोलने पर एक किलो 8 ग्राम पाई गई।

आरोपियों की पहचान तापे (29) पुत्र केवल राम निवासी पेचकना डाकघर अनाह, डूर सिंह (40) पुत्र बली बहादुर गांव शिल्ह डाकघर बंजार, चुन्नी लाल (28) पुत्र फागणू राम गांव बागीशाड़ी डाकघर बजाहरा के रूप में हुई है। बंजार पुलिस नशे का कारोबार करने वालों पर सख्ती से शिकंजा कस रही है। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 18 व 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News