बिलासपुर में यहां एम्बुलैंस से पकड़ी अफीम, नशीली गोलियों के साथ 2 कार सवार गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 08:11 PM (IST)

बिलासपुर (प्रकाश): बिलासपुर जिला के अंतर्गत आते 2 अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने एम्बुलैंस से अफीम व कार से नशीली गोलियां बरामद की हैं।  जानकारी के अनुसार पहले मामले में बरमाणा थाना पुलिस ने यातायात चैकिंग के दौरान एक निजी एम्बुलैंस से 13.05 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने एम्बुलैंस चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात बरमाना पुलिस ने गश्त व यातायात चैकिंग के दौरान सलापड़ पुल के पास सरड़ नाला में पंजाब नंबर की एक निजी एम्बुलैंस को जांच के लिए रोका। उस समय एम्बुलैंस में चालक के सिवा काई मौजूद नहीं था लेकिन चालक गुरप्रीत सिंह निवासी जिला संगरूर (पंजाब) पुलिस कर्मियों को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर एम्बुलैंस की तलाशी ली गई तो कंडक्टर सीट के आगे बने डैशबोर्ड में रखे एक पॉलीथीन लिफाफे में 13.05 ग्राम अफीम बरामद हुई।

170 नशीली गोलियों के साथ 2 गिरफ्तार

दूसरे मामले में पुलिस की सुरक्षा शाखा ने कार सवार 2 व्यक्तियों को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 170 प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए सदर थाना पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात सुरक्षा शाखा की टीम ने चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे पर स्थित चैहड़ी में नाका लगाया हुआ था। देर रात वहां से गुजर रही एक दिल्ली नंबर की सैंट्रो कार को जांच के रोका गया। तलाशी के दाैरान 170 ट्रोमाडोल की गोलियां बरामद हुईं जोकि नशे के लिए प्रयोग में लाई जाती हैं। इस पर कार में सवार 2 लाेगों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों की पहचान आदिल मलिक व नईम निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News