नशा माफिया ने उगा रखे थे 15 हजार अफीम के पौधे, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश

Thursday, Jun 06, 2019 - 04:20 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में पुलिस ने अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार को पधर पुलिस और स्पैशल इन्वैस्टीगेशन यूनिट मंडी की सयुंक्त टीम ने चौहार घाटी में विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर करीब 15 हजार अफीम के पौधे पाए गए हैं। डी.एस.पी. पधर मदनकांत ने बताया कि 15 हजार अफीम के पौधे अवैध तरीके से उगाए जा रहे थे, जिन्हें नष्ट करने का अभियान पुलिस ने छेड़ दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Vijay