सड़क पर पैदल चल रहे व्यक्ति से पुलिस ने पकड़ी 1 किलो से अधिक अफीम

Thursday, Sep 19, 2019 - 02:42 PM (IST)

ठियोग (सुरेश शर्मा) : हिमाचल प्रदेश के ठियोग में नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी के चलते बुधवार रात को गजेडी नामक स्थान पर पुलिस ने नाके के दौरान पैदल जा रहे एक शख्स को निरीक्षण के लिए रोका। जिसके पास एक बैग भी था। जिससे तलाशी के चलते पुलिस ने उससे 1.26 किलोग्राम अफीम पकड़ी है। वहीं ठियोग के डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि तस्कर की पहचान जिला किन्नौर के रिकांगपिओ निवासी संजीव (44) के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 

kirti